संतुलित पशुआहार का दुग्ध-उत्पादन में महत्व

दुग्ध संघो द्वारा उत्पादित पशु दाना एक संतुलित आहार है, इसमें पशुओं के लिये आवश्यक सभी पोषक तत्त्व उचित अनुपात में मौजूद होते हैं।पशु दाने के निर्माण में उत्तम गुणवत्ता के अनाज, तेल खली, ग्वारमील,भूसी, शीरा, नमक, खनिज लवण तथा विटामिनों का प्रयोग किया जाता है। यह मॅहगा नहीं होता और पशु इसे चाव से खाते हैं।

  • प्रोटीन, ऊर्जा, खनिज और विटामिन से भरपूर पशुआहार से जानवर
    स्वस्थ रहते हैं, उनका विकास अच्छा होता है। गर्भ में पल रहे बच्चे के
    समुचित विकास के लिये भी पशु को इसे खिलाना लाभप्रद होता हैं।
  • यह प्रजनन शक्ति बढ़ाता है और दूध उत्पादन व फैट में भी वृद्धि
    करता है।
  • बछड़े बछियों को 1 से 1.5 किलो संतुलित पशुआहार प्रतिदिन देना चाहिये।
  • दुधारू पशुओं को स्वस्थ रखने के लिये 2 किलो पशु आहार और प्रतिलीटर उत्पादित दूध के लिये
    गाय को 400 ग्राम तथा भैंस को 500 ग्राम संतुलित पशु आहार खिलाना चाहिये।
  • ब्याने वाली गायोंभैंसो को 1 किलो पशु आहार तथा 1 किलो
    अच्छी गुणवत्ता की खली,गर्भावस्था के अंतिम 2 महीने
    में अतिरिक्त देना चाहिये।

संतुलित पशु आहार – हमारे पशुओं के लिए है वरदान
बढ़े दुग्ध-उत्पादन और पशु बने हृष्ट-पुष्ट बलवान 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *