चकरी रोग (Bovine Surra)

यह बीमारी मक्खियों के काटने से फैलती है क्योंकि मक्खियों में इस रोग
के कीटाणु पाये जाते हैं।
लक्षण

  •  पशु खाना छोड़ देते हैं।
  • तेज बुखार आता है और लार
    बहती है।
  • पशु इधर-उधर बैचेनी से घूमता है या गोलाई में चक्कर लगाता है।
  • पशु बार-बार काँपते हुए उठता है, गिरता है, फिर उठता है।
  • आँखे लाल हो जाती हैं, आँखो से पानी निकलता है।
  • तत्काल इलाज न होने पर जानवर मर जाता है।


रोकथाम

 

  • पशु घर साफ-सुथरा, सूखा रखें।
  • हवा और प्रकाश की अच्छी व्यवस्था हो जिससे मक्खियों का प्रकोप
    कम होगा।
  • मक्खियों को भगाने के लिये कीटनाशक दवाएं प्रयोग करें।


उपचार

  • उपर्युक्त लक्षणों में से किसी एक के भी दिखाई देने पर
    तत्काल पशु चिकित्सक सेसम्पर्क करें

यदि पशुघर रखेंगे स्वच्छ
तो न मक्खी, न ‘चकरी’ का कष्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *